फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर रोकने के लिए टीकाकरण तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने और वायरस की अति-संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए शनिवार को पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम को और तेजी से बढ़ाया जाए और राज्य में अधिक इन्फेक्शन फैलाने की संभावना वाले, कमजोर और सह-रोगों वाले व्यक्तियों को प्राथमिक आधार पर टीका लगाया जाए।
विज्ञापन

राज्य में चल रही टीकाकरण मुहिम का जायजा लेने के लिए ऑनलाइन मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए सुविधाजनक और प्रभावी रणनीति तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों में समाज के विभिन्न वर्गों को उनके पेशे और इन्फेक्शन फैलाने वाले और कमजोर व्यक्तियों को पहल के आधार पर मुफ्त टीकाकरण की आज्ञा दे दी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल को केंद्र से टीकाकरण की और ज्यादा खुराक खरीदने की हिदायत करते हुए महाजन ने डीसी और फील्ड के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह कैंपों के दौरान वैक्सीन की बर्बादी रोकना यकीनी बनाएं। जिलों में टीके की सप्लाई के लिए मांग आधारित नीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्य सचिव ने भरोसा दिया कि खपत के आधार पर टीके की खुराक की अपेक्षित मात्रा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी फील्ड स्टाफ को भारत सरकार से अतिरिक्त सप्लाई खरीदने की सुविधा के लिए रोजाना कोविन मोबाइल एप्लीकेशन पर टीकाकरण संबंधी डेटा अपलोड करने को भी कहा।
विज्ञापन

पंजाब में छह लाख से अधिक टीके उपलब्ध : हुस्नलाल
राज्य में टीके की उपलब्धता को अपडेट करते हुए प्रमुख स्वास्थ्य सचिव हुस्न लाल ने बताया कि पंजाब में इस समय टीके की छह लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं और आने वाले दिनों में केंद्र से टीके की लगभग सात लाख और खुराक उपलब्ध हो जाएंगी। राज्य में 5186754 लाभार्थी, जोकि कुल आबादी का 17.2 फीसदी हिस्सा है, को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, जबकि 837439 व्यक्तियों, जो 2.8 फीसदी बनते हैं, को अब तक दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें