फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिमाचल सीमा से सटे गांवों-कॉलोनियों में गश्त और औचक जांच बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन तोड़ने पर फोकस करेगी। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पिंजौर, कालका और हिमाचल सीमा से सटे गांवों व कॉलोनियों में गश्त बढ़ाने, औचक जांच और छापेमारी के निर्देश दिए हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास भी पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे की तस्करी और इस्तेमाल से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस के टोल फ्री नंबर 7087081100 पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
आठ माह में एनडीपीएस के 91 मामले
एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि 1 जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 91 मामले दर्ज किए गए। जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले के 556 गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर 36,074 लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के आसपास पान विक्रेताओं की जांच में कूलिप नामक तंबाकूयुक्त पदार्थ मिला। पुलिस ने संबंधित गोदाम पर छापेमारी कर इसकी बिक्री रोकने की कार्रवाई की। दुकानदारों को दोबारा बिक्री मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें