चंडीगढ़। पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिन योजनाओं के लिए निर्धारित राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है उनकी उपयोगिता में तेजी लाई जाए और राशि को तुरंत जारी करवाई जाए ताकि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक लोगों तक पहुंच सके।
शुक्रवार को मंत्री एससी सब-प्लान के तहत योजनाएं लागू कर रहे लगभग 25 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर रही थीं। उन्होंने इसके अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि एससी सब प्लान के तहत आरक्षित राशि का उपयोग केवल अनुसूचित जाति समुदाय की भलाई के लिए ही किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. बलजीत कौर ने विभागों को अनुसूचित जाति समुदाय की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नई, जन-हितैषी और अभिनव योजनाएं तैयार करने पर भी जोर दिया।