फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से बढ़े अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने 19 करोड़ का अंतरिम लाभांश का चेक सीएम को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि विदेशी ऑपरेशन बढ़ाने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) की ओर से पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोहाली से मजबूत ग्लोबल एयर कनेक्टिविटी से उद्यमियों व कारोबारियों के लिए पहुंच आसान होगी। राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा और पंजाब इंटरनेशनल बिजनेस और टूरिज्म के लिए एक पसंदीदा जगह बनेगा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लगातार डेवलपमेंट केंद्र और पंजाब सरकारों के बीच मजबूत पार्टनरशिप को दिखाता है। राज्य सरकार मोहाली से इंटरनेशनल ऑपरेशंस को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ सके। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा करने में मदद मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
इससे स्थानीय क्षेत्र व दुनिया से उद्यमियों व कारोबारियों का राज्य में आना-जाना भी आसान होगा और इलाके में कारोबार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस एयरपोर्ट से ज्यादा उड़ानें शुरू होने से इलाके के लोगों को आसानी होगी और यह कदम दुनिया भर के बड़े उद्यमियों को राज्य में बड़ा निवेश करने के लिए आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

मान ने उम्मीद जताई कि यह राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में और भी जरूरी साबित होगा और पंजाब को सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर दिखाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें