फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में सफाई, जलभराव व लाइट व्यवस्था का निरीक्षण, खामियों पर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड से स्टेशन एरिया तक दौरा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीकालका। नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय कुमार के निर्देश पर नगर परिषद कालका के कार्यकारी अधिकारी-सह-उप नगर आयुक्त अभय सिंह ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे रेलवे रोड से गांधी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई, जलभराव, लाइट और विकास कार्यों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्ण लाल लाम्बा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवना कुमारी शर्मा, पार्षद विनोद सावरणी, शालू, उजाला बख्शी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार, सफाई निरीक्षक अनील कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, जलभराव वाले स्थानों, चल रहे विकास कार्यों और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और सुझाव सुनकर संबंधित एजेंसियों व अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें