फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- ईडी की मांग पर जुटा रहे कांग्रेस से जुड़े ट्रस्ट की जानकारी

Mon, 27 Jul 2020 09:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस को चीन से मिले चंदे के बाद राज्य में प्रॉपर्टी की जांच शुरू हुई है। ईडी ने जानकारी मांगी थी कि क्या राजीव गांधी ट्रस्ट को कोई जमीन दी गईं है। राज्य सरकार इसकी जानकारी जुटाकर देगी। उन्होंने कहा कि तथ्य जांच के बाद पता चलेंगे।

विज्ञापन


विज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान को अपमानित कर रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम सभी हिंदुस्तान को अपमानित करना चाहते है। ये चीन की बल्ले-बल्ले करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डंके की चोट पर कह दिया था कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन पर भी किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। उसके बाद भी ये इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस को अपना पक्ष हिंदुस्तान की जनता के सामने रखना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के साथ हैं या चीन के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें