फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टमिंस्टर ने जीती भवन पार्लियामेंट्री डिबेट कम्पीटिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन पार्लियामेंट्री डिबेट कम्पटीशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें करीब 50 देशों से 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह डिबेट तीन हिस्सों में तीन दिन आयोजित की गई थी। डिबेट कम्पीटिशन की थीम ‘सब्सटांस ओवर स्पेक्टेकल’ थी।
विज्ञापन

डिबेट कम्पीटिशन की मुख्य अथिति नर्मदा बचाओ आंदोलन की एक्टिविस्ट मेधा पाटकर थी। इस इवेंट का आयोजन पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के स्पीकर्स एसोसिएशन एंड स्टडी सर्किल के साथ मिलकर किया। इवेंट में विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों फेमिनिज्म, एलजीबीटीक्यू राइट्स, इलेक्शन में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस, महामारी के दौरान सामने आए पर्यावरण मुद्दे, विभिन्न देशों के बीच चल रही सिविल वॉर इत्यादि के पक्ष-विपक्ष में बहस की गई।
डिबेट में दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा, लॉरेंस स्कूल सनावर, डीपीएस आरके पुरम, डीपीएस इंटरनेशनल साकेत, सिंधिया स्कूल ग्वालियर, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड दिल्ली, स्टेप बाय स्टेप नोएडा और इसके अलावा द रॉयल इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल स्कूल श्रीलंका, ट्रिनिटी कॉलेज श्रीलंका और वेस्टमिंस्टर कॉलेज एंड स्कूल इस्लामाबाद ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंतिम प्रतियोगिता वेस्टमिंस्टर अकादमी इस्लामाबाद और दून स्कूल देहरादून के बीच थी। प्रतियोगिता में वेस्टमिंस्टर को बेस्ट टीम घोषित किया गया। इन्होंने 12,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दून स्कूल, देहरादून ने 6000 रुपये का उपविजेता पुरुस्कार जीता। बेस्ट स्पीकर अवार्ड के लिए एक टाई गुरमेहर बेदी (दून स्कूल, देहरादून) और अर्शिया हुसैन के बीच हुई। दोनों को 3000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें