फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनधिकृत क्षेत्र में चल रहे उद्योग होंगे नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनधिकृत क्षेत्र में चल रहे उद्योगों को नियमित करने के लिए पॉलिसी बनाकर जल्द अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एचएसआईआईडीसी, उद्योग, स्थानीय निकाय विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक में यह आदेश दिया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोई समस्या न आए इसके लिए नियम कायदे ड्राफ्ट कर कार्य को आगे बढ़ाएं। बैठक में बताया गया कि इस संबंध में अब तक यमुनानगर, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक में उद्योगों का सर्वे किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यमुनानगर में कुल 4742 उद्योग हैं। इनमें से 1413 कंफर्मिंग जोन में जबकि 3329 नॉन कंफर्मिंग जोन में हैं। कनफर्मिंग जोन वह स्थान हैं जहां उद्योगों की अनुमति है और नान कंफर्मिंग जोन वे स्थान हैं जहां अनुमति नहीं है। फरीदाबाद में कुल 21460 यूनिट में से 6048 कंफर्मिंग और 15412 नॉन कंफर्मिंग जोन में हैं। पानीपत में कुल 10805 यूनिट में से 3318 कंफर्मिंग और 7487 नॉन कंफर्मिंग जोन में और रोहतक में कुल 4176 यूनिट में से 793 कंफर्मिंग और 3383 नॉन कंफर्मिंग जोन में स्थित हैं। नॉन कंफर्मिंग जोन के उद्योगों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों और शर्तों के हिसाब से ग्रीन, ऑरेंज, रेड और व्हाइट की श्रेणी में बांटा गया है। इन उद्योगों के फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद क्लस्टर के आधार पर नियमित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें