फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीमा पर बढ़ाई जाए सतर्कता, ड्रोन रोधी प्रणालियों की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सीमा क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने पीएम से पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा और विकास संबंधी चिंताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इन संवेदनशील क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों। उन्होंने ड्रोन रोधी प्रणालियों और हाई डेफिनेशन कैमरों की स्थापना के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद किए जा रहे उपायों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बहाल करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रोग नियंत्रण उपायों को सुनिश्चित करने में राज्य मशीनरी और स्वयंसेवी संगठनों के समन्वित प्रयासों की जानकारी पीएम को दी।
विज्ञापन



नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन की दी जानकारी
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को पंजाब और चंडीगढ़ में नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थानों को नैक मान्यता से जोड़कर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य में चल रहे नशा जागरूकता अभियानों का विवरण भी साझा किया।
कटारिया ने चंडीगढ़ में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रौद्योगिकी-सिटी (गिफ्ट सिटी) की तर्ज पर एक गिफ्ट सिटी स्थापित करने के विचार पर भी चर्चा की। उन्होंने नई खेल नीति पर
के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को चंडीगढ़ में युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई स्टार्टअप नीति के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल और पीएम के बीच बैठक के दौरान तत्काल बाढ़ राहत उपायों से लेकर दीर्घकालिक विकास, शैक्षिक सुधारों, सामाजिक-सांस्कृतिक संवेदनशीलताओं, सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक पुनरुद्धार व पंजाब और चंडीगढ़ की प्रगति के लिए एक व्यापक रोडमैप पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें