फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले सीएम के साथ हुई बैठक में मानी मांगें, लागू आज तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेंटल सर्जन की मांगों को लेकर 3 माह पहले सीएम के साथ हुई बैठक में 3 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक कोई भी लागू नहीं की गई है। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने सीएम मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई कि उनकी मांगों को लंबित न रख कर लागू किया जाए। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि मांगों को लेकर 24 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री, एसीएस हेल्थ राजीव अरोड़ा, एसीएस फाइनेंस टीवीएसएन प्रसाद के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में तीन मांगों को सहमति बनी थी, जो पहले से ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मंजूर हैं। इनमें डेंटल सर्जन का पद नाम बदलकर मेडिकल ऑफिसर डेंटल करने, डेंटल सर्जन की एंट्री ग्रुप ए में करने और स्टेट हेड क्वार्टर पर डिप्टी डायरेक्टर डेंटल की एक पोस्ट और जिला मुख्यालय पर सृजित करने व डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल को पोस्टिंग करने बारे थी।
विज्ञापन

डेंटल डायरेक्टर पर भी उठाए सवाल
डॉ. यादव ने डायरेक्टर डेंटल डा. प्रवीन शेट्टी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 2005 से डॉ. शेट्टी पद पर बने हुए हैं, जबकि एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर लगातार 3 साल से ज्यादा कार्यकाल ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे कार्यकाल की वजह से अधिकारी कैडर के अच्छे कार्य की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठते हैं। इससे अन्य अधिकारियों को उनका उचित सम्मान एवं पदोन्नति नहीं मिल पाती है। डा.यादव ने मांग की कि खाली पड़ी डेंटल सर्जन की पोस्ट को तुरंत भरा जाए। साथ ही डेंटल सर्जन की पोस्ट हरियाणा में सब सेंटर लेवल पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें