फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क किनारे अवैध गैस भरने का खेल, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में समाधान शिविर के दौरान उठाया गया मामला, लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर भी जोर
विज्ञापन

वार्ड-7 निवासी की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को मौके का मुआयना करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में सड़क किनारे अवैध तरीके से गैस भरने की शिकायत पर उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में उठाए गए इस मामले पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान वार्ड-7 निवासी राजीव ने शिकायत देकर बताया कि राजीव कॉलोनी में सड़क किनारे अवैध रूप से गैस भरने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें