फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 275 जगहों पर जले चार लाख से ज्यादा दीये, सेवा संकल्प अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने 100 लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड 17 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां
विज्ञापन

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने का संदेश, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिलेभर में करीब 275 स्थानों पर चार लाख से अधिक दीये जलाए गए। लोगों ने विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त सतपाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थानों, सामुदायिक केंद्रों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हवन-यज्ञ भी किए गए। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया और हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 100 पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। हैप्पी कार्ड के माध्यम से लाभार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1,000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय वस्तुओं से बनेगी 108 डायमीटर की रंगोली
सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में स्थानीय वस्तुओं से तैयार 108 डायमीटर व्यास की रंगोली का उद्घाटन किया जाएगा। अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें