फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध बढ़ा तो थाना और चौकी प्रभारी पर होगी विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज और क्राइम यूनिट के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डीसीपी ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर किसी क्षेत्र में लगातार क्राइम बढ़ता है, तो उस थाना और चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मचारियों को इनाम भी दिया जाएगा। मीटिंग के दौरान कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह नागरिकों से अच्छा व्यवहार करे और अनुशासन में रहकर अपना काम करे।
विज्ञापन

अवैध बार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश
डीसीपी ने थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में मौजूद बार को चेक करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई बार संचालक बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डीसीपी ने कहा कि चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर गश्त बढ़ा दी जाएगी।
एडिशनल एसएचओ नियुक्त
डीसीपी ने मीटिंग के दौरान ने बताया कि पुलिस थाना चलाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होती है। थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अब थाना स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटकर सभी थानों में एडिशनल एसएचओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
डीसीपी ने कहा कि विशेषकर खड़क मंगोली, राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर, सकेतड़ी और अन्य कॉलोनियों में विशेष रूप से निगरानी रखने के लिए अभियान चलाया गया है ताकि अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीसीपी ने अवैध शराब, नशीले पदार्थ और गाड़ियों में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें