फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थाने में महिला कांस्टेबल को पति ने मारा थप्पड़, नाक से निकला खून

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति हरियाणा में तैनात है। थप्पड़ लगने के बाद महिला की नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन

उसी दौरान मौके पर मौजूद डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला कांस्टेबल को थाने के अंदर ले जाकर उससे पूछताछ की।
महिला कांस्टेबल ने बताया कि पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने थप्पड़ मारा। डीसीपी ने तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोपी पति को हिरासत में लेने और पूछताछ करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला कांस्टेबल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पति आईटीबीपी में तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला कांस्टेबल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें