सेक्टर-17 प्लाजा, सेक्टर-22 मार्केट, सुखना लेक समेत कई जगहों लोग पसीने और उमस से काफी ज्यादा परेशान नजर आए। बारिश का यलो अलर्ट होने के बाद भी सूखा रहा और बादल भी बहुत कम नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना कम है। ऐसे में उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़नी तय है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
महज 39 फीसदी पहुंचा बारिश का आंकड़ा
इस सीजन में अभी तक महज 39 फीसदी बारिश हुई है। जुलाई की शुरूआत में यह आंकड़ा 67 फीसदी तक पहुंच गया था लेकिन ऑरेंज और यलो अलर्ट के बाद भी बारिश न होने से सामान्य बारिश का औसत कम होते जा रहा है। 1 जून से अभी तक शहर में 337 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में देखा जाए तो महज 6.8 मिमी बारिश हुई है।