फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सकेतड़ी में भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शुक्रवार से शुरू हुए सावन माह के पहले दिन सकेतड़ी शिव मंदिर और शहर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अन््य मंदिरों में भी 23 अगस्त तक चलने वाले इस पावन महीने के लिए सकेतड़ी शिव मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं।
इस दाैरान भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी होगी। महादेव मंदिर सकेतड़ी के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि सावन माह में रंग-बिरंगे फूलों से शिवलिंग का शृंगार किया जाएगा। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर सुबह 5 बजे खुलेगा और श्रद्धालु रात 9 बजे तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे। माैसम को देखते हुए मंदिर के आगे शेड का प्रबंध किया गया है ताकि धूप या बरसात में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। मंदिर कमेटी के द्वारा बुजुर्गों के लिए विशेष पास वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे सीधे दर्शन कर सकें। इसके अलावा शिवरात्रि के दिन बुजुर्गों के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें