फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूके के ड्रग हैंडलर लल्ली का गुर्गा गिरफ्तार, 85 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने जिला तरनतारन में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके तीन अलग-अलग ठिकानों से 85 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ जोता अमृतसर के गांव भिट्टेवड का रहने वाला है। आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सरंक्षण में काम कर रहा था और इस रैकेट को यूके स्थित ड्रग हैंडलर लल्ली संचालित कर रहा था।


आईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि उन्हें हेरोइन की एक बड़ी खेप बॉर्डर पार से आने की सूचना मिली थी। वीरवार को अमरजीत हेरोइन की खेप को आगे बेचने के लिए किसी को डिलिवर करने जा रहा था। इसी दौरान तरनतारन इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर उसके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 40 किलो हेरोइन उसने घर में वाशिंग मशीन के अंदर छुपाकर रखी है जबकि बाकी 40 किलो हेरोइन उसने तरनतारन के गांव रख सराय में छुपाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों जगह से 40-40 किलो हेरोइन बरामद कर कुल 85 किलो हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यूके में बैठा तस्कर लाली का संपर्क आईएसआई के साथ है। वह पाकिस्तान तस्करों और आईएसआई के एजेंटो के साथ व्हाट्सएप कॉल पर हेरोइन की खेप मंगवाता है। इसके बाद लाली अमरजीत को आगे इस खेप को डिलिवर करने के लिए निर्देश जारी करता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें