फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा 27 को करेगा 21 कामर्शियल साइट्स की ऑनलाइन नीलामी

Thu, 21 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारी बा‌र‌िश से खेत बहे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एक बार फिर सिटी की कामर्शियल प्रॉपर्टी की ऑनलाइन नीलामी करने जा रहा है। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए हुडा ने अबकी बार रिजर्व प्राइस 35 फीसदी तक कम कर दिए हैं। तीन वर्ष पहले की गई हुडा की नीलामी के दौरान 38 कामर्शियल साइट्स में तीन बूथ ही बेचे जा सके थे।
विज्ञापन


हुडा के इस्टेट आफिसर मनीष लोहान बताया कि इस बार नौ मार्केट की 21 साइट की ई-ऑक्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 18 से 22 जुलाई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। 27 जुलाई को सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक ऑक्शन होगी। यदि यह आक्शन सफल रहती है तो हुडा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के साथ अन्य कामर्शियल प्रॉपर्टी को सेल करेगा।  

 
पिछले तीन साल में छह बार हुडा ने शहर की साइट्स का आक्शन करवाने की योजना तैयार की। लेकिन प्रॉपर्टी बाजार में मंदी की वजह से ऐसा नहीं किया जा सका। अब कुछ मार्केट  उठने के संकेतों के चलते इस ऑक्शन को फाइनल किया गया है। सेक्टर 19 में  एक प्राइमरी स्कूल साइट और सेक्टर-21 में हाई स्कूल साइट को रखा गया है। सेक्टर-19 की साइट के लिए रिजर्व प्राइस 21 करोड़ रुपये और सेक्टर-21 की साइट  के लिए 43 करोड़ रुपए रखा गया है। 
विज्ञापन

 
हुडा की साइट पर मिलेगा प्रापर्टी का डिटेल
हुडा की साइट (www.huda.in) पर जाने के बाद लिंक मिलता है। यहां पंचकूला की ऑक्शन को फ्लैश किया जा रहा है। इसके बाद यहां लिंक खोलकर प्रॉपर्टी की सारी डिटेल मिल जाएगी। उसके बाद मेन पेज पर आकर इसमें पार्टिसिपेट करने का लिंक मिलेगा। यहां पर  सिक्योरिटी अमाउंट जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट का डिटेल भरना होगी। 

ई आक्शन से संबंधित समस्याओं का होगा निवारण
ई आक्शन से लोगों को पेश आने वाली परेशानी को लेकर संपदा कार्यालय द्वारा खास शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 21 और 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। संपदा अधिकारी मनीष लौहान ने बताया कि जनता की इन समस्याओं के निदान के  विभाग द्वारा 21 जुलाई को शाम 3 बजे और 22 जुलाई को सुबह 10 बजे सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के कांफ्रेंस हाल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा  जहां पर ई-ऑक्शन से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें