फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-21 में एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
सेक्टर 21 में बनी इलीगल झुग्गियों को हुड्डा ने हटाया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। अतिक्रमण के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को विभाग की अतिक्रमण हटाओ टीम ने सेक्टर-21 में कार्रवाई कर कई सालों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काबिज लोगों को हटा दिया। टीम ने लोगों को हटाने और झुग्गियों को गिराने के लिए जेसीबी का सहारा लिया। हालांकि इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग राहत की मांग करते रहे, लेकिन टीम में शामिल अधिकारियों ने किसी की एक भी नहीं सुनीं। अधिकारियों ने कब्जाधारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि वह दोबारा जमीन पर काबिज हुए तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ईओ ममता शर्मा के पास लगातार अवैध कब्जे की शिकायत पहुंच रही थी। जिस पर संज्ञान लेकर उन्होंने अतिक्रमण हटाओ टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। टीम ने पहले शहर में फुटपाथ और पार्किंग में अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया। हालांकि इस दौरान टीम के सदस्यों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें