फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की दखल के बाद अब अगले महीने से शुरु होगा रेलवे स्टेशन का काम

विज्ञापन
शुक्रवार को यूटी सचिवालय में एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में रेलवे व यूटी प्रशासन के अधिकार?
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दखल के बाद अब अगले महीने से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का काम शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को यूटी सचिवालय में एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में रेलवे व यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वह अगले महीने से काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

एडवाइजर मनोज परिदा की ओर से कहा गया कि प्रशासन किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार है। वह सुविधा के अनुसार बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करेंगे। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की थी। इसमें उन्होंने शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से सवाल-जवाब किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के मामले में प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्रशासन जल्द से जल्द इसका काम शुरू करें। इसके लिए प्रशासन रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करें। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ है कि चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के लिए काम अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत काफी जगह को कॉमर्शियल रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें शॉपिंग मॉल, होटल और शानदार रेस्टोरेंट होंगे। यह सब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयार किया गए मास्टर प्लान-2031 के तहत ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें