फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल : दो घंटे बिजली ठप, मरीज और तीमारदार रहे परेशान, जनरल अस्पताल में लाइनों में मरीज करते रहे एक्स-रे और ईसीजी कराने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जनरल अस्पताल में सोमवार को दो घंटे बिजली सप्लाई ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक अस्पताल में न तो एक्सरे हो सका न ही ईसीजी। ऐसी स्थिति में मरीजों के तीमारदार मरीजों के साथ इंतजार करते रहे। जनरल अस्पताल में सोमवार को तीमारदार मरीज लेकर एक्सरे सेंटर पहुंचे तो वहां लाइट नहीं थी। ज्यादातर एक्सरे उन लोगों के होने थे, जिन मरीजों का एक्सीडेंट हुआ था। ज्यादातर को यहां फ्रैक्चर होने की वजह से एक्सरे करवाना था। यहां करीब 15 से ज्यादा मरीज इंतजार कर रहे थे, करीब दो घंटे बाद लाइट आई तब जाकर एक्सरे हो सका।
विज्ञापन

मलोया के रहने वाले एक तीमारदार संजीव ने बताया कि उनके भाई का जीरकपुर में एक्सीडेंट हो गया था। उसको लेकर यहां आए हैं। भाई के पैरों में फ्रैक्चर है। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण उनको यहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट के लिए बैकअप होना चाहिए, जिससे कि यदि इमरजेंसी में कोई मरीज आता है तो उसका एक्सरे फटाफट हो जाए।
एक मरीज के तीमारदार अवतार सिंह ने कहा कि दो घंटे लाइट गायब रहने से उनको काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके बेटे की टांग का आपरेशन हुआ है, उसी का एक्सरे करवाने यहां आए हैं। अस्पताल में ही ईसीजी सेंटर में भी जांच करवाने वालों को भी काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। विजय शर्मा के साथ आए उनके बेटे ने बताया कि सुबह दस बजे से वह एक्सरे के लिए इंतजार कर रहे हैं, जब लाइट आई तब जाकर उनको रिपोर्ट मिली। उनके बेटे का कहना है कि अस्पताल में बैकअप तो होना चाहिए।
विज्ञापन

बैकअप के लिए है जनरेटर
जिला अस्पताल में बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार दो दिन पहले बारिश के कारण अस्पताल में पानी भरने की समस्या आई थी। एक डॉक्टर ने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है पर हो सकता है कि कनेक्शन ठीक न हुआ हो।
पंचकूला के अस्पताल में पावर बैकअप है। किसी भी सूरत में बिजली सप्लाई की समस्या नहीं आती है। हां, यह जरूर है कि दो दिन ज्यादा बारिश के कारण अस्पताल में समस्या आई थी। इस वजह से हो सकता है कि कनेक्शन में समस्या आ गई हो। मैं इसका पता करवाती हूं। -डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें