फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंडलाये के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कार की टक्कर से हादसा, यूपी नंबर की बाइक पर सवार थे दोनों युवक
विज्ञापन

मंडलाये गांव के पास देर रात हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने अस्पताल में तोड़ा दम
मृतकों की पहचान अंबाला और सहारनपुर के युवकों के रूप में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के मंडलाये गांव के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात कार की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों में 24 वर्षीय मनदीप पुत्र रामपाल निवासी गनी खेड़ा, जिला अंबाला और 22 वर्षीय रिंकू पुत्र वेदपाल निवासी रनखंडी, जिला सहारनपुर शामिल हैं।
दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या यूपी-11-सीवाई-3308 पर सवार होकर जा रहे थे। मंडलाये गांव के पास उनकी बाइक की एक अज्ञात कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला भेज दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें