फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का : शौकीन हर शाम दो घंटे के दौरान धुएं में उड़ा देेते हैं 32 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना काल ने लोगों को रुपयों की कद्र करनी सिखा दी, पर हुक्के के शौकीन प्रतिदिन शाम को दो घंटे में करीब 32 लाख रुपये धुएं में उड़ा देते हैं। हुक्के के शौकीन इस वर्ग के लोगों की शाम के दो से तीन घंटे हुक्का पीने में ही गुजरते हैं। चंडीगढ़ में प्रतिबंधित होने के बाद हुक्के के शौकीनों ने अब पंचकूला का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासनिक आदेश के बाद अब यहां भी उनको हुक्का सीमित स्थानों पर ही मिल पा रहा है। आमतौर पर हुक्काबार में एक घंटे के लिए एक हुक्का सर्व करने की कीमत साढ़े सात सौ रुपये से एक हजार रुपये तक होती है। पंचकूला में करीब 43 ऐसी जगह हैं जिसमें हुक्का सर्व किया जाता है।
आंकड़ा
हुक्के की कीमत - 750 रुपये (औसत एक घंटा)
हुक्का पीने वाले-50 (एक हुक्का बार के मालिक के अनुसार)
हुक्का सर्व करने वाले क्लब, बार, रेस्टोरेंट-43
हुक्का पीने का औसत समय-दो से तीन घंटे
एक घंटे के लिए औसत कीमत 1612500
दो घंटे के लिए औसत कीमत 3225000
पंचकूला में आए चंडीगढ़ के शौकीन
चंडीगढ़ में हुक्का बैन होते ही हुक्के के शौकीन पंचकूला का रुख कर चुके हैं। इस कारण पंचकूला में चलने वाले बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में हुक्कों की डिमांड भी ज्यादा हो गई है। बताया जाता है कि जिन रेस्टोरेंट और क्लबों में 50 हुक्के सर्व किए जाते थे, वहां अब हुक्कों की संख्या डेढ़ गुनी तक हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को भी होती है हुक्का पार्टी
अब पंचकूला में शुक्रवार और शनिवार के साथ बुधवार को भी हुक्का पार्टी होने लगी है। कई रेस्टोरेंट, बार और क्लब तो ऐसे हैं, जिसमें सिर्फ हुक्का ही परोसा जाता है। वहां साफ्ट ड्रिंक और कॉफी तो रहती है पर खाने-पीने का इंतजाम नहीं रहता है। ऐसे क्लबों में युवाओं को अपनी ड्रिंक लाने को कहा जाता है। इसका कोई चार्ज नहीं किया जाता।
अब फोन करने पर नहीं मिल रही जानकारी
पंचकूला में हुक्का सर्व करने वाले कुछ जोखिम उठाने वालों द्वारा पहले फोन करने पर हुक्के के बारे में सारी जानकारी दे दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद हुक्के को लेकर कोई बातचीत नहीं की जाती है। इसके साथ ही कुछ क्लबों ने हुक्के की पार्टी के फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया में शेयर करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें