फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली 250 वर्ष पुरानी : संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के राजकीय मॉडल संस्कृत प्राइमरी स्कूल पार्ट-2, सेक्टर-20 में वीरवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा आयुष विभाग के महानिदेशक आईएएस संजीव वर्मा ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली लगभग 250 वर्ष पुरानी है जो अब जन-मानस में काफी लोकप्रिय हो रही है। आयुष विभाग होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने में कारगर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने होम्योपैथिक चिकित्सकों के 120 पद स्वीकृत किए हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा होम्याेपैथिक चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अंबाला के चांदपुरा में होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 55.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूर्ण किए जाएंगे। इस कॉलेज के माध्यम से हरियाणा मे होम्योपैथिक चिकित्सा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। हरियाणा आयुष विभाग के महानिदेशक आईएएस संजीव वर्मा ने बताया कि आज के दिन हरियाणा राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर निशुल्क होम्योपैथिक कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें