फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चालक पर अदालत ने लगाया पांच हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लापरवाही ने वाहन चलाने के मामले में जिला अदालत ने ट्रक चालक को दोषी करार देते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोषी की पहचान सूरज निवासी रोहतक के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया था। चंडीमंदिर थाना पुलिस 27 मार्च 2025 को गांव जलौली में मौजूद थी। इस दौरान एक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाया, जिससे दूसरे वाहन चालकों की जान का खतरा था। ट्रक चालक की वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस ने ट्रक चालक को रोककर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें