फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना और टीडीएल स्टेडियम जायंट्स की टीमों ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी और डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पीरमुछल्ला में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठी स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी और डी-मार्ट क्रिकेट ग्राउंड, पीरमुछल्ला में खेले गए। मुकाबलों में एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना, टीडीएल स्टेडियम जायंट्स पंचकूला, जेपीएसए अकादमी डेराबस्सी और एनडब्ल्यूसीए अकादमी पंचकूला ने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला लीग मैच
जेपीएसए अकादमी, डेराबस्सी ने आईवीसीए अकादमी, डेराबस्सी को 15 रन से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच: गुरनिहाल सिंह
जेपीएसए ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। गुरनिहाल सिंह ने 88 रन, मयंक राज ने 13 रन जुटाए।
आईवीसीए की ओर से करणदीप सिंह ने 3 विकेट, पर्व, प्रत्याश और परमवीर ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में आईवीसीए ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। युवराज, आदित्य पाल, गुरनिहाल और श्रेष्ठ ने 1-1 विकेट झटके।

दूसरा लीग मैच
टीडीएल स्टेडियम जायंट्स, पंचकूला ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला को 15 रन से मात दी।
प्लेयर ऑफ द मैच: रण मान
टीडीएल जायंट्स ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन बनाए। आकर्ष ने 59, अमन डोरा ने 47 और विराट ने 24 रन बनाए।
चैंप्स की ओर से विराट सिंह ने 3, आदित्य ने 2 विकेट लिए।
चैंप्स ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाए। आव्युक तलवार ने 75 और रण मान ने 43 रन बनाए।
टीडीएल की ओर से पार्थ, गर्वित आर्य और विराट ने 2-2 विकेट लिए, जबकि माधव को 1 विकेट मिला।

तीसरा लीग मैच
एचके क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने गुडविल क्रिकेट अकादमी, साहनेवाल को 6 विकेट से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच: युवराज सिंह चीमा
गुडविल ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। निहाल गिल ने 58 और हर्षण ने 31 रन बनाए।
एचके की ओर से युवराज ने 3 और वर्षा ने 2 विकेट लिए।
लुधियाना टीम ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य (144) हासिल कर लिया।

चौथा लीग मैच
एनडब्ल्यूसीए अकादमी पंचकूला ने डुक एंड लुईस विधि के तहत सीडब्ल्यूएन अकादमी को 6 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडब्ल्यूएन अकादमी ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 249 रन बनाए। जवाब में एनडब्ल्यूसीए ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाकर डकवर्थ-लुईस मेथड से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

आयु बंसल ने 89 रन
खुशी छिल्लर ने 70 रन
सरल सेठ और मनराज सिंह ने 37-37 रन बनाए
नमही मित्तल ने 90 सबसे ज्यादा रन बनाए
अहान ने 29 रन जोड़े
गेंदबाजी में खुशी छिल्लर ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें