चंडीगढ़। चंडीगढ़ एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने 33वें वीवा फिटनेस जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग कंपीटिशन का आयोजन सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन ऑडिटोरियम में किया। इसमें ट्राइसिटी के 100 से ज्यादा बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया और हितेश चिकारा को जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ चुना गया। विमन फिजिक्स में नंदिका बेस्ट रहीं।
प्रेसिडेंट सुनील वालिया ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट में कंपीटिशन काफी मुश्किल था और हर वेट कैटेगरी में अच्छे बॉडी बिल्डर्स देखने को मिले। हितेश चिकारा ने जूनियर 85 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया और उन्हें बेस्ट चुना गया। हितेश ने अपनी कैटेगरी में गोल्ड जीता और फिर जूनियर मिस्टर चंडीगढ़ का टाइटल भी उन्हें ही मिला। 85 किलोग्राम वर्ग में नितिन ने बाजी मारी और उन्होंने किसी को अपने आगे टिकने नहीं दिया। उन्हें इसमें गोल्ड मेडल मिला।
80 किलोग्राम वर्ग में अंकित बहल ने टॉप स्पॉट के साथ गोल्ड जीता और अंकित शर्मा सेकंड रहे। तरुण आनंद को तीसरा, अंकुश शर्मा को चौथा और आशु को 5वां स्थान मिला। 60 किलोग्राम में रंजीत पांडे को गोल्ड मिला और प्रकाश कुमार दूसरे नंबर पर रहे। मनीष को तीसरा, गुरप्रीत सिंह को चौथा और सुधांश को 5वां स्थान मिला। 70 किलोग्राम में अरुण बेस्ट रहे। उन्होंने संदीप को पीछे किया। निपुण को तीसरा स्थान मिला, जबकि राजेश को चौथा और विकास को 5वां स्थान मिला।
मास्टर्स में सुमित रहे शीर्ष पर:
7वें मास्टर्स मिस्टर चंडीगढ़ कंपीटिशन में सुमित ने सभी को प्रभावित किया। उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कृष्ण सिंह को सेकंड पोजिशन मिली और गोपाल बोरु ने तीसरे पायदान के साथ पोडियम पर जगह बनाई। साहिल सचदेवा को चौथा और जतिंदर धीमान को 5वां स्थान मिला।
नंदिका और कृष्ण की फिजिक्स बेस्ट:
9वें विमन फिजिक्स में नंदिका मेहता थापर ने हिस्सा लिया और उन्हें ओवरऑल बेस्ट चुना गया। वहीं, 11वें मेन फिजिक्स में कृष्ण सिंह ने बाजी मारी। उन्हें भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सुमित कुमार दूसरे, आमिर खान तीसरे और सुगम कुमार चौथे स्थान पर रहे। प्रिंस को 5वां स्थान मिला।