फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साईं बाबा की पालकी यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्री रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं का दिया संदेश

Mon, 24 Mar 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 के राम कृष्ण मिशन आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन और शिक्षाओं पर केंद्रित एक सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ। रामकृष्ण मिशन वेदांत के संदेश को स्वामी विवेकानंद, मां शारदा और श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से फैलाने में संलग्न है।
इस तरह की सार्वजनिक बैठकें उन अवसरों के लिए होती हैं जहां विशेष रूप से नए आगंतुकों को हमारे प्राचीन ऋषियों के उच्च आध्यात्मिक विचारों और हमारे शास्त्रों में दी गईं शिक्षाओं से परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन

गुलाबचंद कटारिया ने आश्रम के कार्य कलापों की सराहना की। रामकृष्ण मठ और मिशन के बेलूर मठ के सहायक सचिव स्वामी सत्येशानंद ने कहा कि भगवान श्री रामकृष्ण ने सभी धर्मों की साधना की। उन्होंने प्रमाणित किया कि सभी धर्म सत्य के मार्ग हैं। अपने प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानंद के माध्यम से उन्होंने यह संदेश विश्व में प्रसारित किया। इसी उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
रामकृष्ण मिशन आश्रम चंडीगढ़ के सचिव स्वामी भितिहरानंद ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आश्रम की गतिविधियों की व्याख्या की। रामकृष्ण मिशन के भारत में 265 केंद्र हैं। चंडीगढ़ शाखा 1956 में स्थापित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें