फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदास नंगल काॅलोनी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। थाना धारीवाल की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तमन्ना देवी निवासी आर्या नगर जेल रोड ने बताया कि उसके पिता बचन लाल मोटरसाइकिल पर गुरदासपुर की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल मनजीत सिंह निवासी महादेव खुर्द चला रहा था। गुरदास नंगल काॅलोनी मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही के साथ उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता और मनजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके पिता की सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मनजीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक बलकार सिंह निवासी नवां पिंड गुरदास नंगल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें