संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार चला रही युवती की मौत हो गई है। कार में सवार उसके रिश्तेदार घायल हो गए हैं। थाना एयरपोर्ट की पुलिस के अनुसार कृष्ण सचदेवा पुत्री गौतम सचदेव निवासी गली नंबर 4 न्यू आजाद नगर सुल्तान विंड रोड अपने रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर एयरपोर्ट रोड पर गई थी। एयरपोर्ट रोड पर अचानक जानवर गाड़ी के आगे आ गया।
तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया। सड़क के बीच डिवाइडर के साथ टकराई लोहे के एंगल को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के बैलून खुल गए। कार चला रही करिश्मा सचदेवा की मौत हो गई। उसके रिश्तेदार घायल हो गए। थाना एयरपोर्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सुखजिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।