फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैंटर की चपेट में आने ऑटो चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सूरजपुर बस स्टैंड के सामने वीरवार सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।कंटेनर का पिछला पहिया सूरज के ऊपर से उतर गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पंचकूला भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने कंटेनर चालक को काबू कर अरावती चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया। ऑटो चालक की पहचान सूरज (22) निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है और वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


सूरज के चाचा ने बताया कि भतीजे का एक बायां पैर टूट गया है। वहीं, दाएं पैर समेत सूरज के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर छह टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि सूरज वीरवार सुबह करीब 8 बजे ऑटो लेकर घर से निकला था। सूरज सवारियों के इंतजार में बस स्टैंड के सामने खड़ा था। जैसे ही वह ऑटो से रोड साइड उतरा, तभी पिजौंर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया और कंटेनर का पिछला पहिया सूरज के ऊपर से उतर गया। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद भी सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर हालत स्थिर नहीं होती है तो सूरज को पीजीआई रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें