फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का एसएसपी को पत्र, नियमों के उल्लंघन के नाम पर वकीलों को न रोके ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के एसएसपी को पत्र लिखते हुए सुबह 8 से 11 और शाम को 4 से 6 बजे की अवधि के दौरान वकीलों को जांच और नियमों के उल्लंघन के मामलों में न रोकने का ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देने की अपील की है। बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान विकास मलिक की ओर से यह पत्र लिखा गया है और इस पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से पत्र जारी करते हुए बताया गया कि वकील समाज के बड़े वर्ग को जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। सुबह और शाम के समय चेकिंग और कथित नियमों के उल्लंघन के कारण वकीलों को रोक लिया जाता है। इस कारण वे आवश्यक मामलों में पेश नहीं हो पाते। वकीलों पर सुबह केस में पेश होने का और शाम को अगले दिन के लिए केस तैयार करने का मानसिक दबाव होता है। ऐसे में इस प्रकार की रोक-टोक उनके काम में परेशानी का कारण बनती है। बार एसोसिएश्न को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं जहां ट्रैफिक पुलिस ने वकीलों को अनावश्यक रूप से रोका था। ऐसे में एसएसपी से पत्र में अनुरोध किया गया कि सुबह 8 से 11 और शाम को 4 बजे से 6 बजे की अवधि के दौरान वकीलों के वाहन को चेकिंग और नियमों के उल्लंघन के नाम पर रोक कर उन्हें परेशान न होने दिया जाए। इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए ट्रैफिक पुलिस को उचित आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें