फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत- पाकिस्तान सीमा से सटे खेतों में दबाकर रखी 4 किलो हेरोइन और पिस्तौल हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत में दबाकर रखी गई 4 किलो 212 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 25 रौंद और 52 ग्राम अफीम बरामद की है। यह हेरोइन और हथियार पाकिस्तान की तरफ से भारत में भेजे गए थे। जानकारी देते हुए तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ की पोस्ट मियां वाला अताड़ के पास भारत की तरफ खेतों में भारी मात्रा हेरोइन छिपाई गई है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी पट्टी कंवलप्रीत सिंह, डीएसपी भिखीविंड राजबीर सिंह नेतृत्व में बीएसएफ पोस्ट के इंचार्ज डीएसपी राजेश तेलू राम के साथ बताए स्थान पर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को खेत में दबा कर रखी गई 4 किलो 212 ग्राम हेरोइन, एक चीन की पिस्तौल दो, मैगजीन, 25 रौंद और 52 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि जिस खेत से यह बरामदगी हुई है, वह खेत सतनाम सिंह और दिलबाग सिंह दोनों पुत्र बलवंत सिंह निवासी खेमकरण के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की दबिश का सुनकर आरोपी भाग गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें