चंडीगढ़। लड़कियों के अंडर-14 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिद्धक कौर ने शौर्य पाठक को 2-0 के अंतर से हराकर रूट्स-आयटा अंडर-12 व 14 नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जीरकपुर टेनिस अकादमी में खेले गए मुकाबले में सिद्धक कौर ने शौर्य को पहले सेट में 6-2 तथा दूसरे सेट में 6-0 से पराजित किया।
दूसरे मैच में इशिता ने सरस्वती को 4-6, 6-2 व 10-2, महकप्रीत कौर ने इनायत को 6-4, 6-0, अनांदिता शर्मा ने राधा को 6-0, 6-3 तथा गुरमंत कौर ने जानवी को 6-2 व 6-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची। लड़कों के अंडर-12 वर्ग क्वार्टरफाइनल मैच में टॉप वरीयता प्राप्त अरमान वालिया ने गोपाल को 6-0 व 6-0 से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दूसरे मैच में किरतार्थ सिंह ने सोहम कौशिक को 6-1, 6-0, गौरीश ने कार्विन ग्रोवर को 6-4 व 6-4 तथा आरूष शर्मा ने अयान मोदी को 6-0 व 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मेहराब सिंह ने ओम कौशिक को 6-2, 7-5, दक्ष ने विस्मय को 6-0, 6-0, सतविक ने परबीर सिंह को 6-1, 6-3, अरमान ने अर्श को 6-0, 6-0, तथा हार्दिक ने तन्व गुप्ता को 6-0, 6-2 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।