फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुराने ट्रैफिक चालान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर्णा भारद्वाज ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर और लघु सचिवालय, पंचकूला के परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्कों का प्रबंधन पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा किया जा रहा है। इसमें लोगों को कानूनी सहायता दी जाएगी। साथ ही वर्ष 2021-22-23 के पुराने ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के निपटान में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में हेल्प डेस्क का प्रबंधन करने के लिए पीएलवी स्नेह लता को प्रतिनियुक्त किया गया है। एक अन्य पीएलवी संतोष जिला न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का संचालन करेंगी। इन हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य लोगों को वर्ष 2021, 2022 और 2023 के पुराने ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के निपटान के बारे में जानकारी देना और उनकी सहायता करना है।
इन चालानों का निपटारा 8 मार्च, 2025 को जिला न्यायालय परिसर, पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा। जो आवेदक चालान का निपटारा करवाना चाहते हैं, उन्हें पहले सेक्टर 12, पंचकूला में चालानिंग शाखा में जाना होगा, जहां एक मुहरबंद प्रोफॉर्मा प्राप्त होगा। इसके बाद चालान का निपटारा करवाने के लिए जिला न्यायालय पंचकूला जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें