इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर बुकिंग के लिए किया था संपर्क, जांच में जुटी साइबर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कुंभ मेले में टेंट बुक कराने के नाप पर टाउन प्लानिंग अधिकारी से 70 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-4 एमडीसी निवासी सुरेखा की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्लानिंग अधिकारी ने बताया कि कुंभ में ठहरने के लिए इंस्टाग्राम पर टेंट सिटी का विज्ञापन देख रही थी। उसी साइट पर यमुना कैंपस के नाम से टेंट सिटी के विज्ञापन पर क्लिक किया। इसके बाद साइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की। कंपनी की तरफ से बात करने वाले एजेंट ने बताया कि एक टेंट में तीन लोग ठहर सकते हैं। फ्लाइट का किराया 50 हजार और टेंट हाउस का किराया 20 हजार रुपये है। इसके बाद बताए गए बैंक खाते पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब टिकट भेजने को कहा तो एजेंट ने दोबारा पेमेंट करने के लिए कहने लगा। ठगी का शक होने पर शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर बैंक डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।