पंचकूला। संक्रमण के मद्देनजर कई एनजीओ और प्राइवेट संस्थाएं रोगियों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इस कड़ी में मंगलवार को एसडीएम ऋचा राठी को महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट ने 200 ऑक्सीमीटर भेंट किए। राठी ने बताया कि महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट ने पिछले वर्ष भी रोगियों के लिए भोजन और दवाइयों से सहायता की थी। अब भी यह संस्था बढ़ चढ़कर मदद कर रही है। 200 ऑक्सीमीटर के आने से रोगियों की ऑक्सीजन की जांच की जा सकेगी।
राठी ने 200 ऑक्सीमीटर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल को सौंप दिए हैं। विब केयर फार्मा कंपनी के पदाधिकारी सिद्धार्थ सिंगल और सुधांशु सिंगल ने ऋचा राठी और रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल को 50 पैरा ऑक्सीमीटर भेंट किए। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग, कैशियर अनिल गोयल, ट्रस्ट के पैटर्न बाल किशन बंसल, पदाधिकारी अजय गर्ग, विकास गर्ग, मुकेश गोयल, जेआर गोयल और अरुण सिंगल भी मौजूद रहे।