फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी लोगों को कर रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में निमोनिया और सांस के मरीज बढ़े, मौसम में बदलाव के कारण बढ़े मरीज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दिन में गर्मी और रात में सर्दी बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सिविल अस्पताल की ओपीडी 4000 से 4500 तक पहुंच गई है। इसमें वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। अस्पताल में बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर में जकड़न के उपचार के लिए मरीज पहुंचे। साथ ही सर्दी खांसी से निमोनिया के मरीजों की ओपीडी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी सांस की तकलीफ के मरीज पहुंच रहे हैं। इंफेक्शन अधिक होने के कारण सर्दी, जुखाम, खांसी के मरीजों को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। सिविल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी पांच हजार तक पहुंच जाती है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। अधिकतम तापमान बारिश के कारण 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके चलते इस समय सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। निमोनिया के मरीजों ने बताया कि ठंडा और गर्म पानी पीने से छाती जाम हो रही है। अधिक शिकायत बच्चों में आ रही है। निमोनिया के रोज 30 और सांस के करीब 50 से अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने से इलाज और दवाओं के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। बरवाला के सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने ले में उन्हें अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिन के समय अधिक व रात के समय न्यूनतम तापमान कम रहता है, जो वायरल-फीवर का कारण बन रहा है। इस मौसम में लोगों को खांसी, जुखाम, बदन दर्द, गला दर्द जैसी कई समस्याएं हो रही हैं। यह हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसकी वजह से शरीर में इंफेक्शन तेजी से बढ़ता है। वायरल के संक्रमण तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में हमें विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। वायरल होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
डॉ. गिरीश बंसल, एमडी मेडिसिन, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें