पिछले दिनों पिंजौर का मढावाला पुल टूटने से आवागमन बंद हो गया। मंढावाला के बिहारी कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहने वाली प्रति को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सुबह करीब 8 बजे एंबुलेंस कंट्रोल रूम को सूचना दी। ईएमटी, एंबुलेंस चालक और नर्सिंग ऑफिसर ने नदी पार कर महिला की डिलीवरी करवाई।
हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण पंचकूला की नदियां अभी भी उफान पर हैं। इस वजह से पिछले दिनों पिंजौर का मढावाला पुल टूटने से आवागमन बंद हो गया है। शुक्रवार को ईएमटी विकास, एंबुलेंस चालक बलजीत और नर्सिंग ऑफिसर प्रमजीत कौर ने अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी पार कर एक महिला की डिलीवरी करवाई।
जानकारी के अनुसार, मंढावाला के बिहारी कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहने वाली प्रति को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सुबह करीब 8 बजे एंबुलेंस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीएचसी नानकपुर से एंबुलेंस भेजा गया। भारी बारिश के कारण पिछले दिनों नदी पर बना पुल बह गया था। शुक्रवार सुबह मढावाला नदी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद ईएमटी विकास, एंबुलेंस चालक बलजीत और नर्सिंग ऑफिसर प्रमजीत कौर ने नदी पार कर महिला के पास पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की डिलीवरी करवाई।