फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बिगड़ रहे हालात : पंजाब में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू, स्वास्थ्य विभाग करेगा सिफारिश

Tue, 13 Apr 2021 12:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पंजाब में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री हर हफ्ते बैठक कर रहे हैं। इस बार यह बैठक बुधवार को होने की संभावना है। सामाजिक दूरी के प्रति लोगों की बढ़ती लापरवाही के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसी हफ्ते से वीकेंड कर्फ्यू लगाने की सिफारिश की जाएगी। इस समय पूरे राज्य में रात 9 से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है लेकिन यह प्रभावी साबित नहीं हो रहा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में लॉकडाउन लागू करने से बचा जाएगा। इस कारण कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए वीकेंड कर्फ्यू ही कारगर हथियार है। हालांकि राज्य में जारी फसल खरीद प्रक्रिया पहले की तरह चलती रहेगी। इस पर कोई बंदिश नहीं लगाई जाएगी। 

रात के कर्फ्यू में कामकाजी लोगों को आने-जाने की छूट : डीजीपी 
राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात के कर्फ्यू के दौरान भी लोगों के सड़कों पर घूमने की खबरें आ रही हैं। इस संबंध में डीजीपी दिनकर गुप्ता का कहना है कि रात के कर्फ्यू के दौरान कामकाजी लोगों को आने-जाने की छूट दी गई है लेकिन बिना काम के घूमने-फिरने की किसी को इजाजत नहीं है। राज्य में मास्क न पहनने वाले लोगों के न सिर्फ चालान काटे जा रहे हैं, बल्कि उनके कोविड टेस्ट भी कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें