पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने शहर में नशे की पूर्ति और घूमने फिरने के शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं हैं। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद पंचकूला के सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के पीछे छुपा दिया करते थे और मोटरसाइकिल के हिस्सों को बेचकर अपने नशे की पूर्ति करता था। घूमने फिरने में भी वह इस पैसे का इस्तेमाल करता था। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज कंवर ग्रेवाल ने बताया आरोपी से आठ चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सकेतड़ी से गिरफ्तार किया बाइक चोर
पुलिस के मुताबिक आरोपी को पंचकूला के सकेतड़ी से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। जिससे चोरी की 8 बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी अपने नशे और घूमने फिरने के शौक के लिए अलग- अलग स्थानों से बाइक चोरी करता था। उसके बाद मोटरसाइकिल के हिस्सों को बेचकर पैसा कमाता था और इसके बाद घूमने फिरने और नशे के लिए उन पैसों का इस्तेमाल करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।