फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: पंचकूला में जुटे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के कार्यकर्ता, पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड पर रोका

Mon, 22 Aug 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मांग की कि अव्यावहारिक रेशनलाइजेशन पर रोक लगाई जाए, प्रत्येक विषय और कक्षा को अध्यापक उपलब्ध करवाए जाए। सीएम हाउस में ओएसडी के साथ 21 सदस्यीय शिष्टमंडल की बैठक चल रही है।
विज्ञापन
पंचकूला में हरियाणा अध्यापक संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर पंचकूला सेक्टर-5 धरनास्थल में एक हजार शिक्षक इकट्ठा हुए। इसके बाद वह अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने के लिए रवाना हुए। हालांकि वह हाउसिंग बोर्ड पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया। इस दौरान पंचकूला में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मामले को लेकर सीएम हाउस में ओएसडी के साथ 21 सदस्यीय शिष्टमंडल की बैठक चल रही है। अभी तक मांगों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने मांग की कि अव्यावहारिक रेशनलाइजेशन पर रोक लगाई जाए, प्रत्येक विषय और कक्षा को अध्यापक उपलब्ध करवाए जाए। अतिथि अध्यापकों को तबादला ड्राइव में शामिल करने, प्रत्येक जिले में प्राचार्य, मुख्याध्यापक, मौलिक मुख्याध्यापक, प्रत्येक विषय के पीजीटी, टीजीटी के तबादले के लिए पात्र अध्यापकों को तबादला ड्राइव में शामिल करने सहित अन्य मांग मानी जाए। इस मौके पर अध्यापक संघ के धर्मेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, संजीव सिंगला, सुखदर्शन सरोहा, रामपाल शर्मा, सुनील यादव और विजयपाल शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें