फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलानः कृषि विधेयक के विरोध 25 सितंबर को भारत बंद में शामिल होंगे हरियाणा के किसान संगठन

Mon, 21 Sep 2020 09:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नए कृषि विधेयक के विरोध में 25 सितंबर को 180 संगठनों के बुलाए गए भारत बंद में हरियाणा के किसान भी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने यह पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत बंद के आह्वान में शामिल होकर बाजार, सड़क व परिवहन सुविधा बंद कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के किसान नेता बीएम सिंह भारत बंद की अगुवाई करेंगे। जब तक किसान विरोधी विधेयक को रद्द नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

चढूनी ने कहा कि नए कृषि विधेयक को किसान सिरे से खारिज करते हैं। उनकी एक भी मांग को विधेयक में शामिल नहीं किया गया है। भारत बंद के दौरान एंबुलेंस, दवाओं व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें