पंचकूला। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से स्पेशल बस सेवा शुरू की है। ट्रेनों में लंबी कतार लगने की वजह से बस सेवा की सुविधा दी है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ से एक वोल्वो बस महाकुंभ नगर के लिए भेजी जा रही है। चंडीगढ़ से प्रयागराज तक सफर करने का एक तरफ का किराया 2800 रुपये रखा गया है।
शुक्रवार की शाम से ऑनलाइन बुकिंग के लिए साइट खोल दिया गया है। यात्रियों को किसी भी तरह से असुविधा ने हो इसका भी ध्यान रखा गया है। हरियाणा रोडवेज के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-17 बस अड्डा चंडीगढ़ से यह बस दोपहर 2:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। 15 घंटे का सफर तय करने के बाद बस दूसरे दिन सुबह 6 बजे प्रयागराज सिविल लाइन बस स्टैंड पर पहुंचेगी। कुंभ नगर प्रयागराज से शाम 6 बजे चंडीगढ़ के लिए बस रवाना होगी और दूसरे दिन रात को 9 बजे सेक्टर-17 बस स्टैंड पहुंचेगी।