फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नया सदस्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में आईएएस योगेश कुमार की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर पंचकूला के समाजसेवियों और व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन के प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि योगेश कुमार का प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता राज्य में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को नई दिशा देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बोर्ड उद्योगों और आमजन के बीच संतुलन बनाते हुए पर्यावरण हितैषी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करेगा।

आईएएस योगेश कुमार ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन, उद्योग जगत और प्रशासन के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें