फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठंड में बढ़े दिल और सांस के मरीज, ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही दिल के मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि देखी जा रही है। सांस लेने में तकलीफ के मरीज भी ओपीडी में बढ़ गए हैं। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को सलाह दी है कि ठंड में मार्निंग वॉक पर न जाएं और हाइड्रेट रहें।
विज्ञापन

एमडी मेडिसिन डॉ. मानव के अनुसार, दिल के मरीजों की संख्या अब दोगुनी हो गई है। रोजाना पहले जहां 20 मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या 40 तक पहुंच गई है। वहीं वायरल बुखार, छाती में दर्द और गले की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की ओपीडी लगभग 500 तक पहुंच गई है, जिसमें बुजुर्ग अधिक हैं।
बरवाला के सोमित राज ने बताया कि उनके पिता को सीने में दर्द के बाद इमरजेंसी में भर्ती कर आईसीयू में रखा गया, जहां उनकी हालत स्थिर हुई। मौलीजागरा के अजय कुमार ने कहा कि उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ, जिसका इलाज हार्ट सेंटर में जारी है। पंचकूला के पीएमओ डॉ. आर.एस. चौहान ने बताया कि ओपीडी में अब तक करीब साढ़े चार हजार मरीज आए हैं, जिनमें वायरल बुखार, हार्ट अटैक और सांस की तकलीफ के मामले अधिक हैं।
विज्ञापन


ठंड से बचाव के टिप्स
एमडी मेडिसिन डॉ. अश्विनी भटनागर ने कहा कि बुजुर्ग ठंड में मार्निंग वॉक पर न जाएं। सांस में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। खराब हवा और स्मॉग के कारण बाहर वॉकिंग से बचें, धूप निकलने पर ही बाहर जाएं और मास्क पहनना न भूलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें