पंचकूला। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के प्री बोर्ड एग्जाम 20 जनवरी से शुरू होंगे। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि बोर्ड एग्जाम से पहले प्री बोर्ड एग्जाम हो रहा है। इससे विद्यार्थियों की खामियों का पता चलेगा और उसके अनुसार रिवीजन वर्क कराया जा सकेगा। जिससे पंचकूला हरियाणा शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट बेहतर हो सके।
10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
20 जनवरी को अंग्रेजी, 21 जनवरी को सोशल साइंस, 22 जनवरी को साइंस, 23 जनवरी को हिंदी, 24 जनवरी को ऑप्शनल विषय जैसे कंप्यूटर, हेल्थ केयर सहित अन्य कोर्स, 25 जनवरी को गणित की परीक्षा होगी।
12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम
20 जनवरी को अंग्रेजी, 21 जनवरी को हिंदी, 22 जनवरी को भूगोल, मनोविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान का पेपर होगा। 23 जनवरी को राजनीतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी और भौतिक विज्ञान का पेपर होगा। 24 जनवरी को गणित और 25 जनवरी को अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान का पेपर होगा। 28 जनवरी को इतिहास और फिजिकोलॉजी का पेपर होगा।