माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल का हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर ने बुधवार को दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में उन्होंने महिलाओं को बच्चों को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। इस दौरान उन्होंने गायनी वार्ड सहित निक्कू वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सही तरीके से काम करना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं को बताया कि अगर उनके बच्चे को जन्म के बाद किसी प्रकार की समस्या है तो वह तुरंत अस्पताल में डाॅक्टर की सलाह लें। उन्होंने बच्चों को डाइट को अच्छा रखने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, पीएमओ डॉ. उमेश मोदी सहित अन्य विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे।