फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय के कार्यालय सचिव का कोरोना से निधन, कुमारी सैलजा ने व्यक्त किया शोक

Sun, 25 Oct 2020 10:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में 20 साल से बतौर कार्यालय सचिव सेवाएं दे रहे सरदार महेंद्र सिंह का शनिवार रात कोरोना से निधन हो गया। वे 86 साल के थे। वे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। महेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


आकाशवाणी से सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्र सिंह कुछ समय के लिए पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में भी कार्यालय सचिव के रूप में कार्य करते रहे। इसके बाद करीब बीस साल से वह हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में बतौर कार्यालय सचिव तैनात थे। महेंद्र सिंह हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी तथा उर्दू भाषाओं के ज्ञाता होने के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा की राजनीति में गहरी समझ रखते थे।

अपने शोक संदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि महेंद्र सिंह ने अपने अनुभव के आधार पर चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय का बेहतर संचालन किया। वह परमेश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। महेंद्र सिंह का रविवार को  दोपहर बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं कुमारी सैलजा के राजनीतिक सलाहकार रामकिशन गुज्जर व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें