फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के दुपट्टे से महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित फैक्टरी में 35 वर्षीय महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अनीता को फंदे से लटकता देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेज-1 के प्लॉट नंबर 136-144/147 में एक महिला ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पशु चारा बीज बनाने वाली फैक्टरी में रहकर काम करती थी। रविवार को महिला का पति और उसकी बेटी मोहाली काम पर गए थे। इस दौरान वह कमरे में अकेली थी। उसने बेटी के दुपट्टे से लोहे के ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें